हरीशकर पुरम विकास समिति का दीपावली मिलन समरोह सम्पन्न

गत दिवस 15 नवम्बर’ 26,रविवार को रात्रि में स्थानीय हरिशंकर पुरम विकास समिति द्वारा शिव चौपाल के तत्वाधान में सर्वसमाज का भव्य दीपावली मिलन समारोह व सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे भारी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी , संत,शहर के गणमान्य नागरिक एवं प्रख्यात चिकित्सक  शामिल हुए ।इस अवसर पर परम आदरणीय संत कृपाल सिंह जी ,लाल टिपारा आदर्श गौशाला के श्री ऋषभ देवानंद जी महाराज,प्रख्यात साहित्यकार श्री श्रीधर पराड़कर जी,समाजसेवी श्री यशवंत इंदापुरकर जी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया जी पूर्व आयुक्त श्री बी एम शर्मा जी ,डॉ एस एम तिवारी जी ,डॉ बी आर श्रीवास्तव जी ,डॉ पुरेंद्र भसीन जी ,डॉ प्रियंवदा भसीन,डॉ मुकुल तिवारी,डॉ अर्चना तिवारी,डॉ  अंशुमान सोमानी,डॉ रीता मिश्रा,डॉ.वीरेंद्र मूँगी,डॉ सस्मिता मूँगी ,समाजसेवी श्री एम डी पाराशर जी, श्री बसंत पाराशर जी, श्री महेश मुदगल जी,श्री प्रदीप पाराशर जी ,श्री कमल दुबे,एवं श्री विजय कब्जू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।  संत श्री ऋषभ देवानंद जी महाराज तथा संत कृपाल सिंह जी महाराज ने सर्वसमाज में एकता ,अपनी संस्कृति और समाज में सदभाव बनाये रखने हेतु इस भव्य आयोजन हेतु सभी आयोजकों को बधाई एवं उपस्थित जन समुदाय को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं । इस अवसर पर उपरोक्त सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर के व शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ अशोक मिश्रा,श्री अशोक निगम ,श्री श्याम बिहारी भार्गव ,श्री रमेश सरावगी, संजू गोयल एवं श्री जीतू जैन ने आदि सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है ।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->