मोहन यादव व पवैया की गुफ्तगूं नया गुल खिलायेगी?

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व  पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के यहां गत दिवस अचानक मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का अचानक पहुंचना और काफी देर बाद कमरे में चर्चा क्या ग्वालियर में एक नई राजनैतिक पारी की शुरूआत है। पवैया आजकल वित्त आयोग के अध्यक्ष है और मुख्यमंत्री डा. यादव के नजदीकी भी हैं।
सूत्र बताते है कि ग्वालियर चंबल संभाग में मुख्यमंत्री डा. यादव, जयभान सिंह पवैया जैसे वजूद वाले नेता को फुल सपोर्ट देना चाहते हैं, ताकि अंचल में आगामी 2028 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में भाजपा का पड़ला भारी रखा जा सकें।
पवैया को ग्वालियर से लड़ाया जायेगा
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को उनकी पैतृक सीट से लड़ाया जा सकता है। इसके लिये संगठन और मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें हरी झंडी भी मिल चुकी है। पवैया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में इसी कारण संभवतः कार्यकर्ताओं के यहां आवाजाही भी रखी है। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->