अफसर हो तो ऐसा
ग्वालियर. फावड़ा चलाया, झाडियां उखाड़ीं, झाड़ू लगाई और स्वयंसेवकों के साथ लाइन में लगकर कीचड़ से भरे तस्सल उठाए। नगर निगम के पूर्व साहब रहे संघप्रिय ने शहर को स्वच्छ रखने में क्या नहीं किया। सुबह की मीठी नींद खराब की, खाना छोड़ा और जगह-जगह जाकर उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाने के लिए मोटिवेशन किया। जिस संस्था का आमंत्रण मिला वहीं जा पहुंचे। आज उसी मेहनत के बल पर शहर को देश भर में घोषित हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में सम्मानजनक स्थान मिला है। पूरे देश भर में ग्वालियर को राज्य की पहली स्वच्छ सिटी का दर्जा तो मिला मगर अब इसे सदैव बनाए रखना होगा। नए साहबान को अब मिसाल कायम करना होगी।