सफाई मित्रों की दुश्मनी
ग्वालियर. दिवाली के बाद से शहरवासी परेशान हैं। इसकी वजह सफाई मित्रों की हड़ताल। यह ऐसी हड़ताल है जिस पर किसी का जोर नहीं। नगर निगम के सफाई मित्र इनदिनों शहर से दुश्मनी निकाल रहे हैं। दिवाली से पहले और दिवाली के बाद उन्होंने शहर की सुध नहीं ली। जिस तरफ देखो उधर ही कचरे के ढेर हैं। न तो सुबह वाहन का शोर सुनाई दे रहा है न ही सफाई मित्रों की आवाजाही दिख रही है। दिवाली की टिप के लिए जरूर वे दूसरे दिन दिखे। काम भी किया और उसके बाद से नदारद है। ऐसे में स्वच्छता के मिले तमगे को कब तक निगम रख पाएगा।