भक्तों के साथ लीला करने एवं उनकी रक्षा करने के लिए होता है भगवान का अवतार _राम जी शास्त्री महाराज

ग्वालियर ।ओल्ड हाई कोर्ट पर स्थित गिरिराज जी मंदिर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में भगवान के अवतार की कथा सुनाते हुए, भागवत आचार्य राम जी शास्त्री महाराज जी ने बताया कि भगवान का अवतार धर्म की स्थापना के लिए तो होता ही है पर साथ-साथ भगवान भी भक्तों के साथ लीला करने एवं उनकी रक्षा करने के लिए इस धारा धाम पर अवतार लेते हैं जब देवकी और वासुदेव जैसे भक्तों के मन में भगवान को अपने पुत्र के रूप में देखने की इच्छा होती है तो

 भगवान भी भक्तों का मान रखने के लिए पुत्र रूप में अवतार ले लेते हैं जिस पार ब्रह्म को बड़े-बड़े ऋषि मुनि शेष महेश गणेश नहीं समझ सकते जो निराकार स्वरूप है वही ब्रह्म भक्तों के प्रेम के वसीभूत हो कर भक्तों के साथ लीला करते हैं ग्वाल वालों के साथ खेलते हैं गायों को चराते हैं मैया की गोद में बैठकर माखन खाते हैं सखियों के साथ रास रचाते हैं और अर्जुन को गीता का उपदेश भी देते हैं और कंश जेसे दुष्टों का संहार कर कई प्रकार की लीलाएं करते हैं भगवान की लीला ,भगवान का धाम ,और भगवान की कथा का आश्रय लेने वाले भक्त पर भगवान की कृपा आवश्य होती है, आज कथा स्थल पर भगवान श्री कृष्णा का जन्मो उत्सव मनाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई और भक्तों द्वारा कान्हा जी का जन्म नाश्ता गाते हुए खुशियां मनाते हुए मनाया भगवान के जन्म उत्सव पर कथा व्यास राम जी शास्त्री द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया बधाइयां लुटाई गई ,माखन मिश्री का भोग लगाया, टांफी और खिलौने लुटाऎ गए, और कथा स्थल को गुब्बारो से और फूलों से सजाया गया और श्री कृष्ण जन्म पर पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा की गई, और साथ ही झूमते नाचते गाते हुए श्री कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई गई,जिससे स्थल मथुरा और वृंदावन बन धाम बनगया, तत्पश्चात श्री कृष्ण जी एवं भागवत कथा की आरती गिरिराज जी मंदिर के प्रधान पुजारी मनोज बुधेलिया, विनोद तिवारी प्रमोद तिवारी उदित नारायण विधवा मंदिर अध्यक्ष अरुण पटेरिया एवं ट्रस्ट के सदस्य सोहन सिंगल खेमराज जौहरी वं आयोजक सिंघल परिवार एवं भक्तजन उपस्थित रहे, आचार्य राम जी शास्त्री ने बताया कि कल 16 नवंबर सोमवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी लीला, एवं गोवर्धन लीला का वर्णन किया जाएगा, और कथा को विश्राम दिया गया।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->