पूर्व गृह मंत्री नारू दादा की हंसी ठिठोली
ग्वालियर। अपने मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डा. नरोत्तम मिश्रा यानी नारू दादा आजकल मौजमस्ती के मूड में है। आज उन्होंने अपने दतिया स्थित माई निवास पर अन्नकूट का आयोजन रखा था। भारी संख्या में लोगों को बुलाया था। लोगों को अन्नकूट प्रसादी खिलाने के बाद उनका मित्रों के साथ हंसी मजाक का दौर जरूर चला।
इस दौर में नारू दादा ने साथी मित्रों से खूब सुना और लोगों को चुटकले, पैरोडी सुनाकर हंसाया भी। माई कृपा पर आये लोग नारू दादा के साथ बैठकर गदगद थे। जब नारू दादा ने दवा पीली थी वाला चुटकुला सुनाया तो सभी हंस हंसकर लोटपोट हो गये। दतिया के लोग यह कहते भी दिखाई दिये कि दादा के पास एक से बढ़कर एक कलेक्शन है, केवल सुनने वाले चाहिये।