अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का भगवान अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम आयोजित
नई दिल्ली । अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा नई दिल्ली के डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भगवान अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री डॉ रेखा गुप्ता, भागवत गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, नेशनल चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय संरक्षक रमेश गर्ग उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों से समाज का नाम रोशन करने वाले देश एवं विदेश की 101 विभूतियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संपूर्ण देश से अग्रवाल बंधु उपस्थित थे। ग्वालियर से प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने सहभागिता की।