आईसीक्यूसीसी 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अविनाश मिश्रा

- बांग्लादेश में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 51वां इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्किल
क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश मिश्रा 51वें इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्किल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 18 से 20 नवंबर तक ढाका, बांग्लादेश में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जापान, चीन, भारत सहित 14 देशों के लगभग 1000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों की टीमें अपनी अभिनव एवं सतत विकास तकनीकों के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर आधारित केस स्टडीज प्रस्तुत करेंगी।
इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्किल का आयोजन जापानीज यूनियन ऑफ साइंटिस्ट्स एंड इंजीनियर्स के संयुक्त तत्वाधान में 14 सदस्य देशों के सहयोग से प्रतिवर्ष किया जाता है। इस सम्मेलन का उद्देश्य गुणवत्ता प्रबंधन, टीमवर्क, नवाचार और निरंतर सुधार की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष भारत की ओर से पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर की सर्वाधिक लगभग 200 टीमें सम्मेलन में भाग ले रही हैं। भारतीय टीमों की यह भागीदारी देश में गुणवत्ता प्रबंधन, कार्यस्थल पर नवाचार और निरंतर सुधार के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। अविनाश मिश्रा का इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करना भारतीय गुणवत्ता आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। सम्मेलन में विभिन्न देशों के विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों के बीच विचारों, अनुभवों और नवीन तकनीकों का आदान-प्रदान होगा, जिससे वैश्विक स्तर पर गुणवत्ता एवं उत्पादकता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->