एमएलबी कॉलेज में युवा उत्सव के तहत ऑन द स्पॉट पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता हुई
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में युवा उत्सव (अंतर कक्षा) के अंतर्गत सोमवार को ऑन द स्पॉट पेंटिंग एवं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. कुसुम भदौरिया के मार्गदर्शन में आयोजन समिति संयोजक डॉ. नीतू सिंह राजपूत ने बताया कि पेंटिंग में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें एमए तृतीय सेमेस्टर के विकास राजे ने ‘विकसित भारत का सपना’ थीम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रॉबिन कुशवाहा (एमए तृतीय) ने अंतरिक्ष विज्ञान, 7जी और एआई तकनीक थीम पर तथा तृतीय स्थान तनीषा चैरसिया (बीए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया।
क्ले मॉडलिंग में अनुष्का नागर (बीए प्रथम) प्रथम, दीपक माहौर (बीए द्वितीय) द्वितीय और पलक भदौरिया तृतीय रहीं। विजेताओं को प्रो. सरिता वर्मा, डॉ. अनीता मेवाफरोश सहित अन्य प्राध्यापकों ने बधाई दी।