कन्या महाविद्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती, विविध प्रतियोगिताएं भी हुई
ग्वालियर। विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में प्रधानमंत्री के जनजातीय गौरव दिवस पर दिए गए उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एस के श्रीवास्तव सहित समस्त शैक्षणिक-अशैक्षणिक स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
वहीं सोमवार 16 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। चित्रकला विभाग द्वारा रंगोली एवं पोस्टर निर्माण, संगीत विभाग द्वारा गायन, नृत्य विभाग द्वारा जनजातीय नृत्य तथा हिन्दी विभाग द्वारा भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।