संगीत एवं कला विश्वविद्यालय: 18 से होगा दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर जिला युवा उत्सव
राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर जिला युवा उत्सव का शुभारंभ 18 नवंबर, बुधवार को सुबह 10.30 बजे से होगा।
कुलगुरु प्रो स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि दो दिवसीय इस उत्सव में विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश भर के समस्त महाविद्यालयों के युवा कलाकारों द्वारा मंच से अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें एकल शास्त्रीय गायन, सुगम गायन, तबला वादन, स्वर वाद्य, एकल शास्त्रीय नृत्य , समूह लोक नृत्य, रंगोली, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कोलाज, कार्टूनिंग सहित अन्य विधाओं की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
प्रतियोगिताओं में ग्वालियर, उज्जैन,मैहर, कटनी, छिंदवाड़ा आदि शहरों के प्रतिभागी दल सम्मिलित होंगे। समापन 19 नवंबर गुरुवार को होगा।