कैट का अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित, नृत्य संगीत और स्वादिष्ट पकवानों का लिया आनंद
-सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं भाजपा राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने की शिरकत
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) टीम, महिला विंग और यूथ टीम की ओर से शगुन मैरिज गार्डन, सिटी सेंटर में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट का भव्य आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली से आए सांस्कृतिक दलों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवी बना दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि मैं कितना भी व्यस्त रहूं, व्यापारी बुलाते हैं तो उनके कार्यक्रम में जरूर आता हूं। उन्होंने कहा कि व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और दीपावली के बाद इस तरह के मिलन से आपसी भाईचारा और मजबूत होता है।
मेरी स्टेयरिंग मोड़ लेते हैं भूपेंद्र---
विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने कहा कि दीपावली के बाद अन्नकूट के आयोजन का विशेष महत्व है। यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला और अन्न के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन को लेकर कहा मैं कहीं भी रहूं, वह मेरी स्टीयरिंग अपनी ओर मोड़ लेते हैं। यह सुन पंडाल में बैठे लोग मुस्करा उठे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र जैन की संगठन क्षमता ही है जो व्यापारियों को एक मंच पर जोड़ देती है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां----
कार्यक्रम में विक्की सुनेजा एंड कंपनी, मधुबन आर्ट्स नई दिल्ली द्वारा मनमोहक झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति और मनोरंजन से भरी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। देर शाम तक व्यापारियों और उनके परिवारों ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।
नवीन सदस्यों को
इस मौके पर कैट के नवीन सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन तन्वी खंडेलवाल ने किया। इस मौके पर कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महिला विंग अध्यक्ष निरुपमा मालपानी, यूथ विंग अध्यक्ष अंशुल तपा,संयोजक पवन मित्तल,कृष्ण मुरारी शर्मा, रीना गांधी,रामकुमार गोयल, नितिन गोयल. गिरीश शर्मा सहित कैट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।