एकता कपूर ने बताई गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ 'दिल की बेवफाइयाँ' बनाने की वजह



उठाया सवाल: एक ही शादी में एक के लिए सब 'काफी', तो दूसरे के दिल में 'काश' क्यों?

मुंबई, : गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या स्टार प्लस के नए शो 'दिल की बेवफाइयाँ' में पहली बार साथ नजर आएँगे। इस जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से चर्चा है। अब निर्माता एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बताया कि शो की कहानी किस सवाल से शुरू हुई। क्या दो लोग अपनी शादी में खुश रहते हुए भी ज़िंदगी से अलग-अलग चीज़ें चाह सकते हैं? बालाजी टेलीफिल्म्स का यह रोमांटिक फैमिली ड्रामा 24 नवंबर से रात 9 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
एकता कपूर का वीडियो: https://www.instagram.com/reel/Dft5BxequvG/?obrf=cnJ3N3Q4aHU0cXR0

शो में श्रद्धा आर्या जानकी और गौरव खन्ना मानव की भूमिका में हैं। जानकी को मानव के साथ बिताए रोज़मर्रा के छोटे-छोटे पलों में खुशी मिलती है। उसके लिए दोनों ने मिलकर जो ज़िंदगी बनाई है, वही 'काफी' है। वहीं, उम्र के इस पड़ाव पर मानव के मन में कुछ 'काश' बाकी हैं। वह सोचता है कि अब वह अपने लिए क्या करना चाहता है। जानी-पहचानी परिस्थितियों और सहज बातचीत के माध्यम से शो दर्शाता है कि बरसों साथ रहने के बाद भी दो लोग अपने आने वाले कल को कितने अलग ढंग से देख सकते हैं।
शो की सोच के बारे में एकता कपूर कहती हैं, "हर इंसान की ज़िंदगी में नए अनुभवों का रोमांच और ठहराव का सुकून, दोनों की चाह होती है। हम उड़ने और जुड़ने के बीच उलझे रहते हैं। जब हम जुड़ते हैं, तो ज़िंदगी में स्थिरता आती है, लेकिन कभी-कभी वही ज़िंदगी थोड़ी उबाऊ भी लगने लगती है। जब हम उड़ते हैं, तो कुछ नया करने का रोमांच मिलता है। हमें दोनों चाहिए, कुछ नया करने का उत्साह भी और अपनेपन का एहसास भी।"
वे आगे कहती हैं, "मैं मानव के माध्यम से इसी उलझन को दिखाना चाहती थी। वह ज़िंदगी के ऐसे मोड़ पर है, जहाँ वह ठहरकर खुद से पूछता है, 'अब मैं अपने लिए क्या करना चाहता हूँ?' वहीं, जानकी उस ज़िंदगी में खुश है, जो दोनों ने मिलकर बनाई है। मैं दोनों का नज़रिया पर्दे पर लाना चाहती थी और दिखाना चाहती थी कि जब एक ही सवाल पर पति-पत्नी के जवाब अलग हों, तो उनके बीच कैसी बातचीत होती है।"

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->