जीवाजी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय युवा उत्सव 18 नवंबर से, 27 विधाओं में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा


ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में 18 नवंबर से तीन दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ होगा। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस युवा उत्सव में विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 18, 19 एवं 20 नवंबर को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले इस उत्सव में कुल 27 विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी।
युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ कला, संस्कृति और साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 26, 27 एवं 28 नवंबर को आयोजित होने वाले अंतरविश्वविद्यालयीन जिला स्तरीय युवा उत्सव में विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व करेंगे।
तीन दिन होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
युवा उत्सव के पहले दिन 18 नवंबर को एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, लोक नृत्य, क्रिएटिव कोरियोग्राफी, एकल गायन पाश्चात्य, समूह गायन पाश्चात्य, एकल वादन पाश्चात्य, हिंदी एवं अंग्रेजी वक्तृत्वकला, हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद, प्रश्नमंच, कोलाज तथा ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
दूसरे दिन 19 नवंबर को एकांकी, स्किट, माइम, मिमिक्री, कार्टूनिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं होंगी।
वहीं, 20 नवंबर को एकल गायन शास्त्रीय, एकल गायन सुगम, समूह गान भारतीय, फॉक ऑर्केस्ट्रा, शास्त्रीय एकल वादन ताल, शास्त्रीय एकल वादन स्वर, क्ले मॉडलिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
तीन दिवसीय युवा उत्सव में विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->