कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 135 आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई
ग्वालियर । कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 135 आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, अपर कलेक्टर सी बी प्रसाद व अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में मदद की उम्मीद लेकर पहुँचे लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया। जनसुनवाई में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 75 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 60 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप के साथ दिए गए।