मानवाधिकारों के लिये कार्य करते रहेः राज्यपाल
- विनय अग्रवाल व डा. दीपक ने मुलाकात की
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा है कि मानव अधिकार आयोग से जुड़े आयोग मित्र मानव अधिकारों के लिये कार्य करते रहे। उन्होंने गत दिवस मानव अधिकार आयोग में आयोग मित्र शिकायत प्रकोष्ठ के सदस्य बनाये गये सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय अग्रवाल व डा. दीपक शर्मा से यह बात कहीं।
महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल से दोनों आयोग मित्रों ने शिष्टाचर मुलाकात की व पुष्पगुच्छ सौंपे। महामहिम राज्यपाल ने दोनों सदस्यों विनय अग्रवाल व डा. दीपक शर्मा से लगभग 10 मिनिट मुलाकात की और दोनों को स्नेहपूर्ण बधाई दी। उन्होंने भोपाल में शीघ्र मुलाकात हेतु आमंत्रण भी मानवाधिकार आयोग मित्र विनय अग्रवाल को दिया।