जाट समाज के प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक संपन्न अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई


ग्वालियर जाट समाज का दीपावली मिलन समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज स्वास्तिक बैंकट हॉल में संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव यादवेन्द्र सिंह थे कार्यक्रम के प्रारंभ में जाट समाज के पुरोधा भीम सिंह राणा एवं अन्य जाट समाज के राजाओं के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत प्रदेश

 कार्यकारिणी की बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रूप से दहेज प्रथा और मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रमों पर रोक वही मंदिरों में दान देने पर रोक लगाई जाए और उस पैसे को समाज के छात्रों के शिक्षा पर खर्च किया जाए इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव यदुवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी आज की बैठक में सामाजिक उत्थान शैक्षणिक उत्थान आर्थिक उत्थान और राजनीतिक अवेयरनेस इन चार मुद्दों पर चर्चा हुई और उन्होंने कहा की एक अच्छे समाज का निर्माण करें उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि गांव में लाइब्रेरी हो हॉस्टल हो जिससे समाज के छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके उन्होंने कहा की राजनीतिक बजूद दिखाएं लोगों को, आरक्षण एक राजनीतिक मुद्दा है बिना राजनीति के आरक्षण होता नहीं हरियाणा में 35% आरक्षण किया वही कार्यक्रम संयोजक मोनू राणा ने बताया कि आज की बैठक में समाज को एकजुट करना एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करना तथा युवाओं को नशे से दूर करने की शपथ ली गई आज के कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल महिला बिग की प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या गोधरा बृजेश युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट एवं किसान नेता राकेश टिकेत के भतीजे गौरव टिकैत उत्तर प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रताप चौधरी सहित हजारों लोग उपस्थित थे आज के कार्यक्रम में समाज के सरपंच पार्षद एवं होनहार छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->