जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 16 क़ो, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों को शनिवार को समीक्षा बैठक के दौरान अंतिम रूप दिया गया। कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने समारोह की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विश्वविद्यालय के इस महत्वपूर्ण आयोजन में व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
बैठक में समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो. डी.एन. गोस्वामी ने कुलगुरु को अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों और समितियों को निर्देशित किया कि आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित की जाए। समारोह में अतिथियों और प्रतिभागियों की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रवेश द्वार और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वीआईपी अतिथियों का प्रवेश राजमाता चौराहा गेट से होगा, जबकि अन्य सभी अतिथि, विद्यार्थी एवं संबंधित लोगों को गोविंदपुरी गेट से प्रवेश दिया जाएगा। कुलगुरु ने निर्देश दिए कि सभी लोग निर्धारित प्रवेश द्वार का ही उपयोग करें, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था और असुविधा न हो।
दीक्षांत समारोह की फाइनल रिहर्सल 15 नवंबर को सुबह 11 बजे मल्टी आर्ट परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी डीन, कार्यपरिषद सदस्य, समितियों के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। रिहर्सल के दौरान मंच व्यवस्था, शोभायात्रा, अतिथियों के आगमन, बैठने की व्यवस्था और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता  महामहिम कुलाधिपति एवं राज्यपाल मध्य प्रदेश सरकार  मंगू भाई  जी पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह अध्यक्ष, मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग होंगे। दीक्षांत भाषण डॉ आलोक त्रिपाठी (आईपीएस) कुलगुरु सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा और डांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर देंगे। समारोह के सारस्वत अतिथि पूर्व उच्चायुक्त भारत सरकार प्रोफेसर आई एस चौहान होंगे।
समीक्षा बैठक के बाद कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत, कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, मुख्य समन्वयक प्रो. डी.एन. गोस्वामी, प्रॉक्टर प्रो एस के सिंह एवं सहायक कुलसचिव सहित अधिकारियों ने मल्टी आर्ट परिसर का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पार्किंग एवं प्रवेश द्वारों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। कुलगुरु ने विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए निर्धारित समय पर मल्टी आर्ट परिसर में अपने स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक में प्रो. विवेक बापट, प्रो. जे.एन. गौतम, प्रो. समीर भाग्यवंत, प्रो. एस.एन. महापात्रा, प्रो. राजेंद्र खटीक, वित्त नियंत्रक महक सिंह, प्रो. शांतिदेव सिसोदिया, प्रो. संजय कुलश्रेष्ठ, प्रो. मुकुल तेलंग, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आशा कुमारी, डॉ. नवनीत गरुण , डॉ. स्वर्णा परमार, डॉ. निमिषा जादौन, डॉ. सपन पटेल, सहायक कुलसचिव कुलदीप चौहान, अमित सिसोदिया सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->