श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट 16 नवंबर को

ग्वालियर। शहर के सबसे बड़े महाअन्नकूट का आयोजन 16 नवंबर को श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर किया जाएगा। मंदिर पर पूरे शहर की आस्था जुड़ी है और यह पूरे मध्यप्रदेश में अपनी अमिट पहचान रखता है।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजेश ऐरन और सचिव राजकुमार माहेश्वरी ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी धार्मिक गतिविधियां विशाल रूप में पुनः शुरू हो चुकी हैं। महाअन्नकूट के लिए लगभग 30 से 35 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि 250 लोगों की टीम भोजन तैयार करेगी। प्रसाद स्वादिष्ट बने, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अन्नकूट के लिए व्यापारी भी पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। 56 प्रकार की सब्जी, फल और मेवों को मिलाकर श्री अचलनाथ भगवान को भोग लगाया जाएगा, फिर उस भोग को पूरी अन्नकूट प्रसादी में मिला दिया जाएगा।
कार्यक्रम में न्यासी महेश मृदगल, अध्यक्ष राजेश ऐरन, उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, सचिव राजकुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी गोयल, मार्गदर्शक रामकुमार गोयल, व्यवस्था सचिव प्रदीप बंसल, व्यवस्थापक सचिव निशांत सिंघल सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों का योगदान रहेगा। महाअन्नकूट का आयोजन 16 नवंबर शाम 5 बजे से होगा।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->