दर्पण हॉकी फीडर सेंटर पर हुआ एशियन हॉकी ट्रॉफी का स्वागत

खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर दर्पण हॉकी फीडर सेंटर ग्वालियर पर एशियन वूमेन' हॉकी चैंपियनशिप जो कि भोपाल में 19 नवंबर से 28 नवंबर तक खेली जानी है| प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी मध्य प्रदेश के 10 संभाग में ट्रॉफी टूर कार्यक्रम के तहत प्रचार प्रसार हेतु ट्रॉफी को विभिन्न खेल मैदानों पर खिलाड़ियों के बीच लाया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों द्वारा ट्रॉफी का स्वागत किया जा रहा है| कार्यक्रम के तहत यह ट्रॉफी दर्पण हॉकी फीडर सेंटर पर आई थी, जहां दर्पण हाकी फीडर सेंटर के मुख्य हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर एवं सभी हॉकी खिलाड़ियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया| ट्रॉफी के दर्पण स्टेडियम पर आगमन पर खिलाड़ियों ने कतारबद्ध होकर अपनी अपनी हॉकी उठाकर ट्रॉफी को सम्मान दिया और ट्रॉफी को मैदान में चारों ओर रैली के रूप में घुमाया गया और सभी खिलाड़ियों ने चक दे इंडिया एवं भारतीय महिला हॉकी टीम को शुभकामनाओं के नारे लगाए| सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ सामूहिक और व्यक्तिगत फोटो सेशन किया| इस दौरान जिला के अधिकारी अरविंद राणा, रविंद्र सत्यार्थी, सत्येंद्र राय खेड़ा, विवेक पिसाल, तरनेश तपन चौहान, दिलशाद खान, इंद्रदेव भदोरिया, रईस कुरैशी, मेराजुद्दीन कुरैशी उपस्थित रहे|

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->