यूं दिग्गजों के सपने टूटे
ग्वालियर| एमपी के कमल दल ने एक बार फिर अपने ही दिग्गजों को झटका दे दिया है। राज्यसभा की इकलौती सीट पर एमपी के कई नेता अहम दावेदार थे। इन दावेदारों में पार्टी के लिए अपना सर्वस्य झोंकने वाले एक दिग्गज ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तक बनवाई थी। पिछले दिनों हुए विधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। वहीं प्रदेश में यादव राजनीति के केंद्र बने एक नेता को भी इस सीट के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा था मगर केंद्र से आए एक दिग्गज नेता ने उनके सपने चूर-चूर कर दिए।