भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा तेजो महल के देव दर्शन भी करेगी - हिन्दू महासभा
धर्म ध्वजा रोहण गुरु गुरूनानक देव प्रकटोत्सव 24 को होगा ,
ग्वालियर । अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज ग्वालियर में दीपावली मिलन समारोह जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज थे। मुख्य वक्ता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, महिला हिन्दू महासभा की जिला अध्यक्ष सरला शर्मा हिंदू महासभा भवन से भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा प्रारंभ होगी जिसे सनातन धर्म मंदिर एवं गोपाल मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक कर पूजन के साथ आगरा के तेजो महल ( जिसे ताजमहल कहा) जिसमें देवी देवताओं की मूर्तियां हैं उनकी पूजा अर्चना करने के बाद मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जायेंगे। मुख्य अतिथि आसन्न से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि आगरा में तेजो महल ताजमहल में देवी देवताओं की मूर्तियां हैं उन्हें दर्शन के लिए पूजा अर्चना के लिए प्रवेश दिया जाए।गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकटोत्सव पर 24 नवंबर को धर्म ध्वजा रोहण हिंदू महासभा भवन मे भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा के लिए किया जाएगा। मुख्य वक्ता रामबाबू सेन, पवन गुप्ता,सरला शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा के लिए पंजीयन हिंदू महासभा भवन में किए जा रहे हैं। यात्रा को विशाल रूप देने के लिए सभी धर्म प्रेमियों से संपर्क किया जाए। बडी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। इस अवसर पर श्रीमती सरला शर्मा,मुन्नालाल शर्मा, महावीर पाल जय देव कुमार गुप्ता ,रामबाबू शर्मा, नंदकिशोर पाल, श्याम श्रीवास्तव,धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता, रोहित जाटव, चंद्रशेखर दंडवते अनेकों उपस्थित थे।
चंद्रशेखर दंडवते, महामंत्री,