निगम इंजीनियर मूल स्थान पर लौटेंगे
ग्वालियर / भोपाल। नगर निगम से स्थानांतरित हुये इंजीनियर जल्दी ही वापस लौट सकते हैं। मप्र नगरीय प्रशासन एसीएस संजय दुबे के यहां पेशी के बाद उच्च स्तर पर सभी इंजीनियरों को उनके मूल स्थान पर पुनः वापस किया जा सकता है। अभी यह इंजीनियर हाईकोर्ट से स्टे पर काम कर रहे है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा कर जल्दी ही इस मामले में फाइनल निर्णय ले सकते है। उन्हें कई भाजपा नेताओं व विधायकों ने इस बाबत एप्रोच की थी कि सभी को पुनः मूल स्थान भेजा जाये।