पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम चांदनी व गौरी प्रतिबंधित, हानिकारक
भोपाल। मप्र के खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक औषधि मनोज पुष्प ने आज से पूरे प्रदेश में पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम चांदनी एवं गौरी को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी कर दिये है।
आदेश में कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चांदनी एवं गौरी क्रीम की अनाधिकृत बिक्री के बारे में सूचना प्राप्त हुई है। यह उत्पाद भारतीय बाजार में बिक्री के लिये अनुमति प्राप्त नहीं है। जबकि इन उत्पादों में अत्याधिक मात्रा में भारी वस्तुएं है, जो निर्धारित सीमा से अधिक होने के कारण स्वास्थ्य के लिये जोखिम उत्पन्न कर सकती है, अतः इनके उपयोग से बचे।