दीपावली शिष्टाचार में कांग्रेसी आगे, भाजपाई फिसडडी
ग्वालियर। भारत का उत्तर भारत का प्रमुख दीपों का त्यौहार दीपावली पर शिष्टाचार में सत्तारूढ भाजपा से कांग्रेसी आगे निकले। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने पत्रकारों से न केवल मुलाकात की बल्कि उनका मुंह भी मीठा कराया, जबकि भाजपाई इसमें फिसडडी रहे।
सत्ता में बैठे भाजपाईयो ने न तो किसी को बधाई दी और न ही मुंह मीठा कराया। जबकि इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल आगे रहे। उन्होंने सभी पत्रकारों को फोन कर दीपावली की बधाई दी और उनको घर पर बुलाकर मिठाई भी खिलाई।