मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष आज दतिया में
ग्वालियर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा अवधेश प्रताप सिंह आज रात्रि 10 बजे दक्षिण एक्सप्रेस से दतिया में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और रात्रि 8 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।
उक्त जानकारी आयोग मित्र विनय अग्रवाल व डा दीपक शर्मा ने दी। अग्रवाल के अनुसार 16 नवम्बर को प्रातः 11 बजे मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डा अवधेश प्रताप सिंह जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। सायं 15ः30 बजे वह आयोग मित्रों से कार्यालय में चर्चा कर वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल रवाना हो जायेंगे।