सांदीपनि विद्यालय में बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी

ग्वालियर। बाल दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विधिक सेवा सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। 14 से 20 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस सप्ताह के तहत छात्राओं को बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, पॉक्सो एक्ट-2012, व्यक्तिगत सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ललित किशोर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर बुलिंग के खतरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा, उसकी रोकथाम और बाल सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों की जानकारी भी दी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो श्रीमती वंदना राज पाण्डेय ने बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों, उनकी रोकथाम और पॉक्सो अधिनियम के कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री विवेक कुमार सिंह तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह ने बाल सुरक्षा तंत्र, निःशुल्क विधिक सहायता, स्वच्छता और संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी योगेश बंसल, शिक्षा विभाग के शमशाद खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->