महासेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, पगड़ी बांधकर शामिल हुए समाजबंधु

महासेन जयंती के अवसर पर शनिवार सुबह अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज की लश्कर इकाई की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला और पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा की शुरुआत नया बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से हुई। यहां समाजबंधु एकत्रित हुए और भगवान महासेन के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। शोभायात्रा निंबालकर की गोट, कंपू, नया बाजार, राजपायगा रोड, दाल बाजार, हाईकोर्ट और लोहिया बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिला और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। सभी ने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रही। जगह-जगह स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। स्वागत के दौरान समाजबंधुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई।
शोभायात्रा के मार्ग में भगवान महासेन के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भागीदारी निभाई। महिला और पुरुषों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। आयोजन का उद्देश्य भगवान महासेन की जयंती को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने के साथ समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। शोभायात्रा के समापन पर समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को महासेन जयंती की शुभकामनाएं दीं।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->