लायंस क्लब ग्वालियर सिटी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सिटी का दीपावली मिलन समारोह परिणय बाटिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बृजकिशोर दीक्षित द्वारा निर्देशित मानस के राम का संगीतमय रामायण मंचन हुआ। वहीं अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन धीरज भटनागर ने की। इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल लायन विष्णु गोयल लायन सुधीर बाजपेई, लायन सीएस तोमर, संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल लायन नितिन मांगलिक, पूर्व प्रांतपाल लायन अशोक ठाकुर, एरिया लीडर लायन अजय सप्रा, लायन सलिल गुप्ता, लायन हेमेंद्र तिवारी, संस्था सचिव लायन किशोर सिंहएवं कोषाध्यक्ष लायन शमशाद बेग, मेंटर लायन शिवशंकर अग्रवाल, लायन रामकिशन सिंघल, लायन सुशील कटारे, लायन सत्येंद्र सिंह यादव, लायन दिलीप नत्थानी, लायन बृजेश सिंघल, लायन वरुण अग्रवाल, लायन आशुतोष द्विवेदी, लायन विनोद गुप्ता, लायन अजय अग्रवाल, लायन रूचि अग्रवाल, लायन मीता भटनागर एवं अन्य क्लब्स से लायंस के पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम संयोजक लायन प्रदीप अग्रवाल, लायन वैभव सिंघल, लायन शिव कुमार शर्मा थे।