गूजरी महल संग्रहालय में सांस्कृतिक संपदा की अवैध तस्करी के विरुद्ध छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

ग्वालियर। सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और उनकी अवैध तस्करी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय पुरातत्व संग्रहालय गूजरी महल में शनिवार को छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी का विषय "सांस्कृतिक संपदा की अवैध तस्करी के विरुद्ध" रखा गया है। प्रदर्शनी आम नागरिकों के अवलोकन के लिए सात दिन तक निःशुल्क खुली रहेगी।
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र शर्मा, प्राचार्य पं. श्यामाचरण उपाध्याय कॉलेज, मुरैना तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज अवस्थी विभागाध्यक्ष माधव महाविद्यालय और पी.सी. महोबिया उपसंचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय गूजरी महल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, बादलगढ़, ग्वालियर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने भारत की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों को नजदीक से देखा और उनके महत्व को समझा। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनूप ब्रह्म भट्ट ने किया। इस अवसर पर पुरातत्व विभाग के मुकेश कुमार हलवा, विकास रैकवार, बिहारी शरण शर्मा, संतोष वर्मा, चन्दन सिंह परिहार, भूपेन्द्र पाल,  सुन्दर लाल एवं अजय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->