ग्वालियर, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर में आज मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 का भव्य स्वागत किया गया। संस्थान के सिंथेटिक ग्राउंड में प्रातः 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा एवम् एम के सिंह कुलसचिव ने ट्रॉफी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ. अरविंद राणा हॉकी विभाग के संकाय सदस्य डॉ. बृज किशोर प्रसाद, डॉ. प्रमोद कुमार दास, डॉ. यतेंद्र कुमार सिंह, डॉ. गायत्री पांडेय ओर संस्थान के छात्र और छात्राएं भरी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ट्रॉफी के स्वागत से पूरे परिसर में खेल भावना, उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य महिला हॉकी एवं खेलों के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन की भावना को बढ़ावा देना रहा। आभार व्यक्त कुलसचिव प्रोफेसर एम के सिंह द्वारा किया गया l