राजीव वैश्य की माताश्री नहीं रही, अंतिम यात्रा सायं 4 बजे
ग्वालियर। समाजसेवी राजीव वैश्य मित्तल की माताश्री श्रीमती सुनीता वैश्य पत्नी नरेन्द्र वैश्य का शनिवार सुबह स्वर्गवास हो गया। स्व. श्रीमती सुनीता वैश्य की अंतिम यात्रा शनिवार शाम 4 बजे 21 विकास नगर कालोनी, अपोलो अस्पताल के पीछे सांई बाबा मंदिर के आगे से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिये रवाना होगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। राजीव वैश्य की माताश्री के दुखद निधन पर उनके मित्र, परिजनों, शुभचिंतकों और पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।