जीडीए उपाध्यक्ष गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
ग्वालियर। कृषि विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत अंगवस्त्र पहनाकर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के माधव प्लाजा में हितग्राहियों को प्रीमियम पर लगाये गये ब्याज को कैबिनेट बैठक में माफ करने की मांग की गई है। श्री गुप्ता का कहना है कि ब्याज माफ होने से ग्वालियर विकास प्राधिकरण को लगभग 70 करोड रुपए की राशि प्राप्त होगी जिससे ग्वालियर विकास प्राधिकरण की नई योजना क्रियान्वित होगी।