माथुर वैश्य शाखा सभा मध्य-ग्वालियर का अन्नकूट महोत्सव रविवार को
ग्वालियर। माथुर वैश्य शाखा सभा मध्य-ग्वालियर द्वारा रविवार, 15 नवम्बर को तानसेन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रामजानकी मंदिर में दीपावली मिलन, अन्नकूट महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण, मनोरंजक खेल, हाउजी, मेधावी विद्यार्थियों, प्रतिभाओं एवं वरिष्ठजनों का सम्मान तथा सायं 5:30 बजे अन्नकूट प्रसादी होगी। उपस्थित स्वजातीय बंधुओं के लिए डायमंड पेंडेंट का लकी ड्रा, जिसके प्रायोजक आर्किटेक्ट अंशुमान गुप्ता, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी हैं। वेदप्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष), इन्द्रपाल गुप्ता (मंत्री), गिर्राज गुप्ता (कोषाध्यक्ष) एवं आशीष गुप्ता (विशेष सहयोग एवं समन्वय) ने सभी समाजबंधुओं से सपरिवार उपस्थित होने की अपील की है।