किसान सम्मेलन में घुड़दौड़ के दौरान घोड़े की मौत
ग्वालियर. कुलैथ में आयोजित पशुपालक व सह किसान सम्मेलन में शुक्रवार को अनहोनी हो गई। इस सम्मेलन में किसानों के मनोरंजन के लिए बैलगाड़ी दौड़, घुड़दौड़ प्रतियोगिता के साथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में किसानों के मनोरंजन के लिए जिस वक्त घुडदौड प्रतियोगिता चल रही थी तभी एक घोडा तेज रफ्तार में दौड़ते-दौड़ते मुंह के बल जा गिरा। इसके गिरते ही प्रतियोगिता स्थल पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद किसान व घोड़े के मालिक ने जैसे तैसे करके घोड़े को बचाने की कोशिश की लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।