गोवर्धन पूजा किसानों और पशुपालकों के लिये विशेष महत्व रखती हैः डा. मोहन यादव

- कुलैथ में पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेला आयोजित
ग्वालियर। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष महत्व रखती है। खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन ग्रामीण परिवारों की समृद्धि के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सरकार किसानों और श्रमिक परिवारों की आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने ग्राम कुलैथ में आयोजित पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले में कहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन और संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में 382 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री डा. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान किसानों और पशुपालकों मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया। 
शुक्रवार को ग्राम कुलैथ में पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष महत्व रखती है। खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन ग्रामीण परिवारों की समृद्धि के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में दुग्ध उत्पादन के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश के कुल दूध उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 9 प्रतिशत है। सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक पशुधन है। अब नस्ल सुधार और उन्नत पशुपालन पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्वालियर में करीब 70 हजार पशुपालक चार लाख से अधिक पशुधन की देखभाल कर रहे हैं। जिले में प्रतिदिन 605 मीट्रिक टन दूध का उत्पादन हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले ग्वालियरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर सहित प्रदेश के कई शहरों ने स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने जगन्नाथ मंदिर के विकास के लिए 51 लाख रुपए देने और कुलैथ सहित आसपास के गांवों में कई सड़कों के निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 34 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 207 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। वहीं, संबल 2.0 योजना के तहत 7 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि जारी की। कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी दौड़ और घुड़दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह, अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव और ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिवराज यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक भी सम्मेलन में शामिल हुए।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->