महिलाओं को डरा-धमकाकर गहने हड़पते थे, पकड़े
- पूछताछ के लिए कोर्ट से पांच ठग पुलिस रिमांड पर लिए
ग्वालियर. माताजी आपके साथ में अनहोनी हो सकती है। आप अपनी सोने की चेन संभालकर अंदर रख लें। रास्ते में महिलाओं को यह कहकर खुद ही ठगी की वारदात करने वाले पांच ठग पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। इन ठगों से पुलिस शहर में हुईं वारदातों की पड़ताल कर रही है। कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर लिया है।
सत्तर वर्षीय सत्यवती फूलबाग में गांधी प्रतिमा के पास से होकर गुजर रही थी तभी उसके पास आए एक शख्स ने उसे यह कहकर सतर्क किया कि कानों के टाप्स व सोने की चेन अंदर रख लें। आपके साथ ठगी हो सकती है। बाद में यही ठग उससे लाखों रुपए कीमती सोने के आभूषण ले गया। इसी तहत मुरार की काली माता मिंदर के पास 77 वर्षीय लक्षमीदेवी भी ऐसे ही ठगों का शिकर हुई। उसे भी यह ठग सोने के टाप्स, चेन, मंगलसूत्र समेत दूसरे गहने ठग ले गए। पुलिस ने ठगी करने वाले मोहिन खान, आलम शाह, सौरव, निराज खान और राशिद को गिरफ्तार किया है। यह सभी ठग दिल्ली और हापुड के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें आज रिमांड पर ले लिया है।