ऑक्सीजन टैंकर में धमाके से ट्रक के परखच्चे उड़े

- पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, दहशत में घरों से बाहर लोग भागे
ग्वालियर। पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। शिवा कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में खड़े ऑक्सीजन टैंकर में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि टैंकर और पास खड़े ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट की भयावहता देखकर कई परिवार जान बचाने के लिए घर छोड़कर कॉलोनी से बाहर भागने लगे। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग सहम गए। जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, वह रिहायशी इलाके के नजदीक स्थित है। ऐसे में आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा होने लगे। हालांकि, दोबारा विस्फोट की आशंका के चलते लोग घटनास्थल से दूरी बनाए रखने को लेकर भी सतर्क रहे। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टैंकर और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर मलबा और वाहनों के टूटे हुए हिस्से बिखर गए। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही नुकसान और विस्फोट की वजह सामने आ सकेगी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुति कीर्ति सोमवंशी ने कहा कि एक टैंकर में गैस विस्फोट की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल जांच करवाई गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पास में एक दीवार जरूर क्षतिग्रस्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->