मौका: मतदाता सूची में नाम कटा, अब 11 तक जुड़ सकेगा
- ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक मतदाताओं के नाम हटाए
ग्वालियर. एसआईआर के दौरान अगर आपका नाम मतदाता सूची से कट गया है तो इसे जुड़वाने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। गुरुवार से शुरू हुआ यह अभियान अब 11 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए अब ऐसे मतदाता जिनका नाम सूची में नहीं है उन्हें अपने उम्र, निवास संबंधी प्रमाणपत्र, परिवार के किसी सदस्य की आईडी व एक रंगीन फोटो लेकर कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में जाना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया ने कहा कि जमा फार्म का निराकरण 4 जनवरी तक होगा।
बीते कुछ माह पहले हुए एसआईआर में जो जानकारी सामने आई है उसके तहत ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 66960 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार का है। इसके बाद ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र ऐसा है जहा 49254 मतदाताओं को सूची से हटाया गया था। यह भाजपा विधायक व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का निर्वाचन क्षेत्र है। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र मंत्री नारायण सिहं का निर्वाचन क्षेत्र है जहां 50787 मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के डबरा विधानसभा क्षेत्र में 15156 मतदाता सूची से हटाए गए हैं। भितरवार विधानसभा क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा है जहां 10964 मतदाता सूची से हटाए गए हैं।