राज राजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहू का चल समारोह 16 नम्बर को निकलेगा
ग्वालियर । जायसवाल समाज (सर्व गोत्रिय) महासभा (रजि) द्वारा लश्कर में 16 नम्बर सोमवार को प्रातः 9 बजे से राज राजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु की जयंती के उपलक्ष्य में चल समारोह निकला जाएगा। चल समारोह सुरेश चंद्र जायसवाल के निवास रोशनी घर से शुरू होकर इन्द्र गंज, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, माधवगंज, गोरखी स्काउट, जीवाजी चौक बाड़ा, चावडी बाज़ार, मोर बाज़ार होकर श्री झूलेलाल धर्मशाला दानाओली पहुँचेगा वहां पर भगवान की आरती और समाज के वरिष्ठ जनों के उदबोधन के साथ प्रसादी वितरण होगा।
समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप जायसवाल,संरक्षक दिनेश जायसवाल, भगवती प्रसाद प्रदीप जायसवाल ,कोषाध्यक्ष महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,सचिव जितेंद्र जायसवाल,सह सचिव हुकुम चन्द्र जायसवाल, लेखा अधिकारी नवीन जायसवाल,महिला मंडल संयोजक श्रीमती आशा जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य सर्व श्री रविन्द्र जायसवाल, राजेश जायसवाल पत्रकार,दीपक रमाशंकर जायसवाल,एडवोकेट आनन्द जायसवाल,पंकज जायसवाल दीपक जी मुरार, विजय जायसवाल मुरार, गौरव जायसवाल ,प्रदीप जायसवाल बंटी, ललित जायसवाल ,रामसुन्दर जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल, संजय जायसवाल हरियाणा हैंडलूम, विशाल जायसवाल, कुलदीप जायसवाल सत्यम जायसवाल आदि ने,सभी जायसवाल ,शिवहरे, राय और चौकसे,कल्चुरी बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में सम्मलित होकर चल समारोह की शोभ बढ़ाने की अपील की है।