अवैध होर्डिंग-बैनर हटाएं, सड़कों के गड्ढों की तत्काल कराएं पेंच रिपेयरिंग: निगमायुक्त चौधरी

ग्वालियर । निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-8 दीनदयाल नगर का निरीक्षण कर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा संपत्तिकर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपत्तिकर वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा बकाया कर की वसूली में तेजी लाएं।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त चौधरी ने महाराजा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के चौराहों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग एवं बैनर तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने खुले चेम्बर पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल ढक्कन लगवाने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महाराजा कॉम्प्लेक्स से दीनदयाल नगर गेट तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पेंच रिपेयरिंग कराकर सड़क को दुरुस्त करने तथा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निगमायुक्त चौधरी ने आदित्यपुरम क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। निगमायुक्त चौधरी ने कृषि विश्वविद्यालय के सभागार का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा| निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार, कार्यपालन यंत्री राजू गोयल, महेंद्र अग्रवाल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी होर्डिंग शैलेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->