ग्वालियर में 13 नवंबर से होगा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, निकलेगी कलश यात्रा
ग्वालियर। धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से श्री राम समिति ग्वालियर के तत्वावधान में 13 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ आज शुक्रवार, 13 नवंबर को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री सुरेश शरण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। कथा स्थल उपाध्याय नर्सिंग होम के पीछे, न्यू जवाहर कॉलोनी, कंपू, लश्कर, ग्वालियर निर्धारित किया गया है।
आयोजन के प्रथम दिन 13 नवंबर को कलश यात्रा एवं भागवत महात्म्य, 14 नवंबर को नरसिंह अवतार, 15 नवंबर को श्रीराम जन्म एवं कृष्ण जन्म कथा, 16 नवंबर को श्री गोवर्धन पूजा एवं इंद्र का प्रकोप, 17 नवंबर को रुक्मिणी विवाह, 18 नवंबर को सुदामा चरित्र तथा 19 नवंबर को भगवान के विभिन्न प्रसंगों की कथा सुनाई जाएगी।
कलश यात्रा शुक्रवार 13 नवंबर को प्रातः 10 बजे बीजा सेन माता मंदिर, कुशवाह कॉलोनी, कंपू से प्रारंभ होकर कथा स्थल पहुंचेगी। कथा के समापन के उपरांत शुक्रवार 20 नवंबर को दोपहर 4 बजे से पूर्णाहुति एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन में श्रीमती अनीता-अनिल कुमार दीक्षित परीक्षित के रूप में शामिल रहेंगे। श्री राम समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
*आयोजक : श्री राम समिति, चना कोठार, कंपू, लश्कर, ग्वालियर।*