एनएसई ने निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों के लिए वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर जोड़े नए डिजिटल फीचर्स

मुंबई, नवंबर 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इनका उद्देश्य निवेशकों और ट्रेडिंग सदस्यों के लिए शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी को आसानी से उपलब्ध कराना और डिजिटल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
इसमें एक प्रमुख फीचर एनएसई मार्केट लेंस का बीटा वर्जन है, जो वेब और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध होगा। यह शेयर्स को खोजने और उनकी स्क्रीनिंग करने का प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से निवेशक पहले से तैयार लोकप्रिय स्टॉक स्क्रीन देख सकते हैं, अलग-अलग सेक्टर के शेयर्स की जानकारी ले सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन बना सकते हैं। इसमें सामान्य भाषा में सवाल लिखकर भी शेयर्स की स्क्रीनिंग की जा सकती है। यह सुविधा निवेशकों के सवालों को ऐसे फिल्टर में बदल देती है, जिन्हें वे अपनी जरूरत के अनुसार एडिट कर सकते हैं। इसके नतीजे एनएसई के मार्केट डेटा पर आधारित होंगे।
एनएसई की वेबसाइट पर कॉर्पोरेट घोषणाओं का एआई की मदद से तैयार किया गया सारांश भी बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया गया है। निवेशक इसे टेक्स्ट और ऑडियो, दोनों फॉर्मेट में देख और सुन सकते हैं। इसके अलावा, अब निवेशकों को ऑप्शन ग्रीक्स जैसे डेल्टा, गामा, थीटा और वेगा की जानकारी हर मिनट अपडेट के साथ मिलेगी। मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल (एमसीपी) के माध्यम से एनएसई का मार्केट डेटा चैटजीपीटी और क्लॉड जैसे एआई असिस्टेंट पर भी सामान्य भाषा में सवाल पूछकर हासिल किया जा सकेगा।
एनएसई इंडिया के नए डिजाइन वाले मोबाइल ऐप में भी कई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। इसमें अपनी पसंद के शेयर्स की वॉचलिस्ट बनाने और उसे दूसरों के साथ शेयर करने, शेयर्स की कीमतों के अलर्ट पाने, अलग-अलग निवेश विकल्पों में फैले पोर्टफोलियो को एक जगह देखने और परिवार के सदस्यों के निवेश पर नजर रखने की सुविधा है। इसके साथ ही नॉमिनेशन की स्थिति देखना, पोर्टफोलियो का विश्लेषण करना और अपने निवेश से जुड़ी कंपनियों की घोषणाएँ देखना भी आसान होगा।
ट्रेडिंग सदस्यों के लिए एनएसई मेंबर पोर्टल ऐप भी पेश किया गया है। इसमें एक्सचेंज से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण करने की सुविधाएँ हैं। इसमें ट्रेड पल्स डैशबोर्ड, यूनिक क्लाइंट कोड (यूसीसी) से जुड़े आँकड़ें और राज्यों के हिसाब से उनका विवरण, आने वाले रेगुलेटरी नियमों और जरूरी सबमिशन की जानकारी, कनेक्टिविटी से जुड़े नियमों का पालन और उनकी ट्रैकिंग के साथ सर्कुलर भी उपलब्ध होंगे।
एनएसई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विरल मोदी ने कहा, “भारत के कैपिटल मार्केट को आसान बनाने और हर भारतीय के लिए इसे अधिक सुलभ, समावेशी और सुविधाजनक बनाने में टेक्नोलॉजी की अहम् भूमिका है। लगातार डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से एनएसई का उद्देश्य निवेशकों और बाजार से जुड़े सभी लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना है। इसके साथ ही हम माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन में योगदान देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।”
ये सभी पहल मार्केट से जुड़ी जानकारी तक पहुँच को आसान बनाने, डिजिटल सेवाओं को बेहतर करने और भारत के कैपिटल मार्केट से जुड़े सभी लोगों के साथ जुड़ाव मजबूत करने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर एनएसई की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->