छठ-भाईदूज पर लौटने वाले यात्रियों से ट्रेनें हुई पैक

- ग्वालियर स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ 
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को छठ और भाईदूज के बाद यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिवाली और भाईदूज मनाकर काम पर लौटने वाले यात्रियों के साथ बिहार में छठ पर्व मनाने जाने वाले लोग भी बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचे। सुबह से ही स्टेशन के प्लेटफार्म, बुकिंग काउंटर और पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लग गई। दिनभर में 30 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। ताज और बरौनी एक्सप्रेस में यात्रियों का दबाव इतना ज्यादा रहा कि कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। शाम के समय झांसी से दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस में यात्रियों का दबाव बढा रहा। तत्काल टिकट के भरोसे बैठे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। टिकट काउंटर खुलते ही कुछ ही मिनटों में सभी सीटें फुल हो गई।  
बिहार की ओर जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस में भी यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। इस ट्रेन में करीब 2000 यात्रियों के सवार होने का अनुमान रहा। कई यात्रियों ने मजबूरी में दरवाजों के पास लटककर सफर किया। इसके अलावा आगरा-झांसी, भोपाल-दिल्ली और भिंड रूट की ट्रेनों में भी यात्रियों का दबाव रहा। स्थिति यह बनी कि स्टेशन पर हालात संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को मशक्कत करनी पडी। यात्रियों की भीड़ और अफरातफरी रोकने के लिए प्लेटफार्म पर रस्सियां बांधी गई। इनके जरिए यात्रियों को नियंत्रित किया जा गया, ताकि वे सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़कर सफर कर सकें। छठ पर्व पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया था।  

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->