कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 18 से
- 28 नवंबर के पेपर अब 1 दिसंबर को होंगे
ग्वालियर। लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी समय सारणी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार 28 नवंबर को होने वाले पेपर अब 01 दिसंबर को होंगे।
ग्वालियर जिले सहित पूरे प्रदेश में परीक्षा दो पालियों में होगी। हाईस्कूल (9वीं-10वीं) की परीक्षा प्रातः 10 से 1 बजे तक तथा हायर सेकेण्डरी (11वीं-12वीं) की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 28 नवंबर शनिवार को प्रस्तावित पेपर अब 01 दिसंबर मंगलवार को होंगे। जिसमें यह विषय शामिल है।
- कक्षा 9वीं - विज्ञान
- कक्षा 10वीं - एनएसक्यूएफ के समस्त विषय
- कक्षा 11वीं - गणित
- कक्षा 12वीं - समाजशास्त्र
कक्षा 9वीं-10वीं की मुख्य परीक्षाएं 23 नवंबर से 30 नवंबर के बीच होंगी, वहीं कक्षा 11वीं-12वीं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। समय-सारणी में शामिल न होने वाले विषयों की परीक्षा संबंधित शासकीय हाई हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य अपने स्तर पर 23 से 30 नवंबर के बीच लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार प्रश्नपत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की अंक योजना एवं नवंबर 2026 तक के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को अवलोकन कराया जाएगा। संचालनालय ने निर्देश दिए हैं कि आगामी 7 दिसंबर को सभी शासकीय विद्यालयों में पीटीएम आयोजित कर अभिभावकों को विद्यार्थियों के प्राप्तांकों से अवगत कराया जाएगा।