अशोक प्रेमी खादी ग्रामोद्योग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
ग्वालियर। मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चैधरी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा ग्वालियर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक प्रेमी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खादी ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर अशोक प्रेमी ने कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, अ.भा. कांग्रेस कमेटी सचिव सुखदेव पांसे, डॉ. संजय कामले, राजीव सिंह एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, वासुदेव शर्मा, विधायक सतीश सिकरवार, सुनील शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, इन्द्रजीत सिंह चौहान, प्रभुदयाल जौहरे, महाराज सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह नाती, प्रेम नारायण यादव, पार्षद मनोज राजपूत, धर्मेंद्र शर्मा ने बधाई दी है।