निगम परिषद का अभियाचित सम्मेलन आयोजित

ग्वालियर । नगर निगम परिषद के अभियाचित सम्मेलन का आयोजन निगम अध्यक्ष मनोज तोमर की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में किया गया।
बैठक में सदन की मांग पर शहर में किए जा रहे विकास कार्यों एवं लेखा विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने निगमायुक्त अभिषेक चैधरी को निर्देश दिए कि 15 वित्त से वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के वर्तमान तक पेयजल, सीवर के कितने प्रकरण बनाये गए हैं तथा वर्तमान में उनकी क्या स्थिति है। उन सभी प्रकरणों की मूल फाइल सात दिवस के अंदर सदन में प्रस्तुत की जाये। इसके साथ ही दीपावली पर जिन कर्मचारियों के भुगतान किए गए हैं। उनकी सूची उपलब्ध करायें। साथ ही विगत 6 माह के आय-व्यय का ब्योरा सदन में उपलब्ध करायें। एजेंडे पर चर्चा जारी रहते बैठक 23 नवम्बर तक के लिए स्थगित कर दी गई।  

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->