56वां 5 दिवसीय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव सम्पन्न
- हवन और विशाल भंडारा प्रसादी के साथ हुआ समापन
ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल श्याम हवेली (रजि.) ग्वालियर द्वारा 56 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर तक श्री श्याम हवेली, न्यू कॉलोनी, पाताली हनुमान के पीछे, हजीरा पर मनाया गया।
21 नवंबर को प्रातः 9 बजे से हवन पूजन आयोजित किया गया। सैंकड़ों भक्तों ने आहुति दी और भंडारा प्रसादी ग्रहण की। 5 दिन से श्याम बाबा के दरबार में हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन अपनी हाजिरी लगा रहे थे, लेकिन आज जब श्याम बाबा से जुदा हो रहे थे तो आंखें नम थी। यह महोत्सव परम श्रद्धेय भक्त शिरोमणि श्यामलीन किशन बाबा संस्थापक श्री श्याम मण्डल के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस 5 दिवसीय आयोजन में चरण सेवक श्याम अग्रवाल, अध्यक्ष एम.के. अग्रवाल, सचिव राजकुमार सर्राफ, उपसचिव संजीव सिंघल दाल बाजार, उपाध्यक्ष संजय कट्ठल सहित शहर के अन्य धार्मिक, सामाजिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।