काली कमाई की जांच का सच

ग्वालियर। प्रदेश में दो मंत्रियों के ओएसडी व 17 आईएएस इनदिनों जांच के घेरे में है। मलाईदार पदों पर बैठे इन अधिकारियों ने अपने आकाओं के इशारे पर जमकर कमाई की। अब इनके मामले एक-एक करके खुलते जा रहे हैं। मजेदार बात ये है कि सरकारी स्तर पर जांच की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इन दोनों ओएसडी में एक प्रदेश के डिप्टी सीएम तो दूसरे परिवहन विभाग के ओएसडी हैं। दोनों ही अधिकारियों ने बड़े खेल करके विभाग में सरकारी राजस्व को चपत लगाई है। जिन 17 आईएएस अधिकारियों की जांच की बात सरकार कह रही है उनमें कई अब मूल विभाग से अन्यत्र भेजे जा चुके हैं मगर जांच विभाग स्तर पर मौजूद अधिकारियों से ही कराई जा रही है।

 

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->