श्रद्धा आर्या का बड़ा खुलासा! 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, लेकिन नहीं बन पाई जोड़ी: “हर चीज़ सही वक्त पर ही होती है

”

मुंबई, नवम्बर, 2026: स्टार प्लस के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को पहली बार एक साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा मानव और जानकी की कहानी है, जो शादी के बीस साल बाद अपनी ज़िंदगी को अलग-अलग नज़रिए से देखते हैं। जानकी के लिए उनके रिश्ते और साथ बिताए पलों में ही सारी खुशियाँ हैं। उसकी सोच है, ‘जो है, वही काफी है।’ वहीं, मानव के मन में अब भी कुछ अधूरी ख्वाहिशें और कई ‘काश’ बाकी हैं।


लेकिन, पर्दे पर पहली बार बन रही इस जोड़ी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है। ‘दिल की बेवफाइयाँ’ से तेरह साल पहले भी श्रद्धा और गौरव के साथ काम करने की बात चली थी। दोनों ने एक दूसरे प्रोजेक्ट के लिए मॉक शूट भी किया था, लेकिन आखिरी दौर में बात नहीं बन सकी। अब जब उनकी नई जोड़ी को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, तो श्रद्धा ने बरसों पुराना यह किस्सा साझा किया है।


उस अनुभव को याद करते हुए, श्रद्धा बताती हैं, “गौरव और मैंने तेरह साल पहले एक दूसरे चैनल के प्रोजेक्ट के लिए साथ में मॉक शूट किया था। आखिरी दौर में गौरव और एक अन्य अभिनेता के नाम पर विचार हो रहा था, लेकिन गौरव के साथ बात नहीं बन पाई और मेरी जोड़ी किसी दूसरे अभिनेता के साथ बनी। मज़ेदार बात यह है कि जब हम ‘दिल की बेवफाइयाँ’ के लिए मिले, तो हम दोनों को ही यह बात याद नहीं थी। किसी और ने हमें उस मॉक शूट की याद दिलाई, तब हम दोनों को याद आया कि अरे हाँ, हम तो पहले भी साथ शूट कर चुके हैं।”


इतने साल बाद गौरव के साथ काम करने पर श्रद्धा आगे कहती हैं, “मेरा मानना है कि हर चीज़ अपने सही वक्त पर ही होती है। हम तेरह साल पहले भी साथ काम कर सकते थे, लेकिन शायद हमें इसी कहानी के लिए साथ आना था। जो किस्मत में होता है, वह किसी न किसी तरह हो ही जाता है। अब तेरह साल बाद हम एकता के शो में मानव और जानकी का किरदार निभा रहे हैं। मुझे खुशी है कि हम अपनी ज़िंदगी और करियर के इस पड़ाव पर साथ काम कर रहे हैं। हमारी जोड़ी को लेकर प्रशंसकों का उत्साह देखकर यह खुशी और बढ़ जाती है। अब मुझे इंतज़ार है कि दर्शक हमें साथ देखें।”


देखिए ‘दिल की बेवफाइयाँ’, 24 नवंबर से रात 9 बजे स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->